फतेहपुर, अप्रैल 8 -- फतेहपुर। शहर के आबूनगर में पुलिस चौकी से करीब तीन सौ मीटर दूर बीच सड़क एक बाइक सवार युवक युवती को जबरन खींच कर बाइक में बिठाने की कोशिश कर रहा है। इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान ' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर जीटी रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक बीच सड़क पर युवती को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश करने लगा। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक युवती का बैग अपनी ओर खींचते हुए उसे अपने साथ चलने के लिए दबाव बना रहा है। युवती विरोध करती नजर आ रही है, लेकिन युवक लगातार जिद पर अड़ा रहता है। इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाना शुरु किया तो युवक भड़क गया और वीडियो बनाने वाले को धमकाने का प्रयास भी किया।...