उन्नाव, मार्च 14 -- उन्नाव। शिक्षा विभाग की शुचिता और पारदर्शिता पर एक बार फिर सवालिया निशान लग गया है। शनिवार को बीएसए कार्यालय के प्रशासनिक पटल पर तैनात एक बाबू का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक शिक्षक से आईजीआरएस नोटिस निस्तारण के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगते नजर आ रहे हैं। मामला संज्ञान में आते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने तीन खंड शिक्षा अधिकारियों की जांच कमेटी गठित कर रिपोर्ट तलब की है। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्राथमिक विद्यालय तमोरिया बुजुर्ग के प्रधानाध्यापक अमरेश प्रताप सिंह के खिलाफ आईजीआरएस पोर्टल पर एमडीएम और छात्र संख्या को लेकर शिकायत की गई थी। इस मामले में बांगरमऊ बीईओ ने जांच कर नोटिस जारी किया था। शनिवार को वायरल हुए दो मिनट 14 सेकंड के वीडियो मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.