बांदा, मई 2 -- बांदा, संवाददाता। जिन हाथों में किताब और कलम होनी चाहिए, उनमें फावड़ा थमाकर काम कराया जा रहा है, वह भी स्कूल के अंदर। इस बात की तस्दीक शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हुई। वीडियो में बच्चे पढ़ने के बजाय हाथों में फावड़ा लेकर मजदूर के साथ मौरंग ढोते दिख रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।पांच और सात सेकेंड के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। यह वीडियो कम्पोजिट विद्यालय अछरौंड़ के बताए जा रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे स्कूल के अंदर लगे मौरंग के ढेर को मजदूर के साथ मिलकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में मदद कर रहे हैं। बच्चे पढ़ने के बजाय फावड़ा चला रहे हैं। तसला लेकर मौरंग-बालू ढो रहे है। वीडियो वायरल होते ही अभिभावकों ने नाराजगी जताई। छात्र के पिता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.