अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। तहसील कोल स्थित निबंधन कार्यालय से जुड़ी एक वायरल वीडियो के मामले में जांच बैठ गई है। एआईजी स्टाम्प ने तहसील कोल स्थित तीनों सब रजिस्टारों से रिपोर्ट मांगी है। वहीं बुधवार को सब रजिस्ट्रार स्तर से तहसील अधिवक्ता संघ के साथ बैठक भी की गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो ही करीब सात मिनट की वीडियो में कुछ लोग बात कर रहे हैं। जिसमें कहा जा रहा है कि अंदर यानि निबंधन कार्यालय में वैल्यूशन के एक प्रतिशत की तो रसीद कटेगी। इसके अलावा 40 हजार रूपए रिश्वत के जाएंगे। जिसके बाद आधा मकान दिखा देंगे और आधा प्लाट। दुकान को मकान दिखा दिया जाएगा। दूसरा शख्स कहता है कि जब रिश्वत जा रही है तो कुछ भी दिखा दो। एक अन्य शख्स कहता है कि यह तो हर बैनामे पर होता है। नया नहीं है। रिश्वत चली जाएगी तो गलत भी ठीक हो जाएगा। निबंधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.