वायरल वीडियो : धार्मिक आयोजन में लगे कमरिया डोले पर ठुमके, जांच शुरू
उरई, मई 25 -- कोंच(उरई)। संवाददाता कोंच क्षेत्र के जुझारपुरा गांव में धार्मिक आयोजन के बीच कमरिया डोले गाने पर अश्लील डांस का वीडियो वायरल हुआ है। गांव में 51 कुंडीय महायज्ञ चल रहा है। इसी के बीच 85 सेकेंड के इस वीडियो के वायरल होने पर सामाजिक संगठनों ने नाराजगी जताई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।वायरल वीडियो में लोग मंच के सामने बैठकर डांस का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। महायज्ञ और रामलीला जैसे धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद थे। इसी दौरान मंच पर फिल्मी और अश्लील गानों पर जमकर ठुमके लगवाए गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आयोजनकर्ताओं ने भीड़ जुटाने और ग्रामीणों को आकर्षित करने के लिए धार्मिक मंच की गरिमा को नजरअंदाज किया। रामलीला जैसे धार्मिक का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.