झांसी, जुलाई 16 -- झांसी, संवाददाता। बीएससी नर्सिंग के छठे सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान खुलेआम नकल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभ्यर्थी नोटबुक और गाइड से प्रश्नों के उत्तर देखकर लिख रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।गांधी मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज में इस समय बीएससी नर्सिंग के छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यहां खुलेआम नकल होती दिखी। छात्र-छात्राएं अपनी मेजों पर नोटबुक और गाइड बुक रखकर प्रश्नों के उत्तर लिखते दिख रहे हैं। कक्ष में परीक्षकों की मौजूदगी के बाद भी किसी ने रोका-टोका तक नहीं। यह भी पढ़ें- Jhansi News: सेमेस्टर की परीक्षा में खुलेआम हुई नकल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही परीक्षा की शुचिता पर लोगों से सवालिया निशान लगाए। कॉल...