उन्नाव, दिसम्बर 15 -- उन्नाव। सफीपुर थाना क्षेत्र के मोनिनपुर गांव में आपसी जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि ससुर और सास ने मिलकर अपनी ही बहू पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान जमीन बंटवारे को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि पहले गाली-गलौज की गई और इसके बाद ससुर-सास ने लाठी-डंडों से बहू पर हमला कर दिया। हमले में महिला को गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार पीड़िता की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उसके शरीर पर कई जगह गहरी चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.