वायरल वीडियो : घायल की बहन ने मांगे भजायुमो नेता के हाथ
महोबा, जुलाई 18 -- महोबा, संवाददाता। दबंगों द्वारा युवक के हाथ काटे जाने के मामले में मुख्य आरोपित भाजयुमो नेता की गिरफ्तारी में हो रही देरी से घायल की बहन ने सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी कर पुलिस की कार्रवाई पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि भाजपाइयों के दबाव में पुलिस कार्रवाई करने में से बच रही है। न्याय न मिलने पर कानून को हाथ में लेकर हाथ के बदले हाथ मांगे है। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शहर के बहुचर्चित मामले में अब पुलिस की कार्रवाई पर तीखे प्रहार होने लगे हैं। घायल जयवेंद्र सिंह की बहन संगीता ने सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल किया है। वायरल वीडियो में कहा गया है कि अब तक पुलिस भाजयुमो नेता के घर नहीं गई है। उसके पिता घर में रहते हैं और वह भी यही घूम रहा है। उसे कई बार बाइक पर देखा गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.