झांसी, जून 9 -- झांसी, संवाददाता। चलती कार में तमंचा लोड व खाली करना और फिर चालक पर तानना एक युवक को महंगा पड़ गया। सोमवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हरकत में आई पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वायरल वीडियो की पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है।वायरल वीडियो में एक युवक चलती कार में पहले तमंचे को लोड करते हुए और फिर उससे कारतूस निकालते हुए दिख रहा है। यही नहीं, वह तमंचे को चूमने के बाद कार चला रहे युवक पर तानता भी है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने तमंचा लहराने वाले अमित वर्मा निवासी मोंठ को धर-दबोचा। यह भी पढ़ें- कार सवार ने कारतूस फंसाकर लहराया तमंचा अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। देर शाम एक और वीडियो वायरल हुआ। इसमें पुलिस की गिरफ्त में अमित माफी मांगते हुए दिख रहा है। वह अपनी ...