उरई, मई 15 -- उरई, संवाददाता। अगर आसिफ ने साथ नहीं रखा तो कूदकर जान दे दूंगी..मुझे उसी के साथ रहना है। यह बातें 300 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी एक युवती ने कही तो नीचे खड़े लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आनन-फानन पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। करीब दो घंटे तक चले हाईवोल्टेड ड्रामे और प्रेमी के आश्वासन के बाद वह नीचे उतरी। युवती के टावर पर चढ़ने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।एट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अपने पति से तलाक हो चुका है। यह भी पढ़ें- वायरल वीडियो : प्रेमी को बुलाने की जिद पर 300 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती इसके बाद वह शहर निवासी आसिफ अंसारी के संपर्क में आई और दोनों साथ रहने लगे। युवती का आरोप है कि आसिफ ने शादी का झांसा देकर उसका ...