इटावा औरैया, अप्रैल 1 -- इटावा, संवाददाता। चौबिया क्षेत्र के बख्तियारपुर में ग्वालियर-बरेली हाईवे पर बने टोल पर मंगलवार रात एक कार सवार ने खूब उत्पात मचाया। कार को घुमा-घुमाकर उसने सभी बैरियरों को तोड़ा और भाग निकला। टोल कर्मचारियों ने पीछा भी किया लेकिन पकड़ नहीं पाये। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। टोल प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।रात करीब 10 बजे एक कार टोल प्लाजा पर पहुंची। कर्मियों से कार सवारों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर चालक कार की रफ्तार तेज करते हुए बैरियर तोड़कर निकल गया। कुछ दूर जाने पर उसने कार घुमाई और दूसरी लेन पर जाकर बंद बैरियर को तोड़ते हुए तेजी से निकला। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.