फतेहपुर, जून 11 -- जाफरगंज। नरैचा गांव में खिड़की, दरवाजा और छज्जे के अवैध निर्माण को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विरोध पर दबंगों ने महिलाओं से गाली-गलौज की और बीच-बचाव करने आए एक युवक का तमंचे की बट से सिर फोड़ दिया। घटना से गांव में भारी तनाव है। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। नरैचा गांव निवासी नरेंद्र प्रजापति ने बताया कि उनके घर के सामने इरशाद खान का मकान है। आरोप है कि इरशाद अपने मकान का निकास उनकी ओर निकालते हुए खिड़की, दरवाजा और छज्जे का निर्माण करा रहा था। इसके अलावा सार्वजनिक खड़ंजे पर कब्जा कर दीवार भी बना ली गई। इस निर्माण का विरोध किया गया ...