हरदोई, अप्रैल 14 -- हरदोई, संवाददाता। पत्थरों को पूजना छोड़ो...उनके आगे गिड़गिड़ाना बंद करो, क्योंकि वह कुछ नहीं दे सकते। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को मानों क्योंकि वह बहुत कुछ दे सकते हैं..वह जिंदा भगवान हैं। गोपामऊ से भाजपा के विधायक श्याम प्रकाश का यह बयान मंगलवार को दिनभर सियासी गलियारों में चर्चा का विषय रहा। बयान के वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।हरदोई जिले के गांधी मैदान में आयोजित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती कार्यक्रम के दौरान गोपामऊ के भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने मंच पर माइक थामते ही जो बातें कहीं उसने राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में हलचल मचा दी। यह भी पढ़ें- पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाने से कुछ नहीं मिलेगा, योगी-मोदी ही भगवान! ...