वायरल वीडियो :: फर्रुखाबाद में कोतवाली के सामने चले लात-घूंसे, महिला को पटका
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 16 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। फतेहगढ़ कोतवाली के ठीक सामने शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। हैरत की बात यह रही कि आसपास पुलिस की मौजूदगी के बाद भी किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। महिला के साथ अभद्रता करते हुए एक युवक ने उसे उठाकर पटक दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।24 सेकेंड के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही है। अचानक एक महिला आती है और बीच-बचाव करने लगती है। इस बीच एक युवक धक्कामुक्की करते हुए महिला का उठाकर पटक देता है। इस पर दोनों पक्षों के लोग आपस में मारपीट शुरू कर देते हैं। सामने दुकानदार और पास मौजूद पुलिस तमाशा देखती रहती है। किसी इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.