हरदोई, अप्रैल 6 -- पचदेवरा (हरदोई), संवाददाता। झाड़-फूंक के नाम पर पुजारी ने नाबालिग किशोरी की चोटी पकड़कर गिरा-गिराकर पीटा। बर्बरता की हदें पार करते हुए उसकी गर्दन पर गड़ासा भी रगड़ा। सोमवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने पुजारी और दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पचदेवरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी बीमार रहती है। एक अप्रैल को नई बस्ती निवासी पुजारी परमेश्वरदीन शर्मा के पास झाड़-फूंक कराने ले गई थी। पुजारी उसे एक कमरे में ले गया और कुछ इलाज करने लगा। अचानक बेटी के चीखने-चिल्लाने पर वह घबरा गईं और कमरे में जाकर देखा तो पुजारी बेटी की चोटी पकड़कर उसे...