वायरल वीडियो :: ट्रेन से गिरे युवक के ऊपर से गुजर गए 13 कोच, बाल-बाल बची जान
ललितपुर, जून 12 -- ललितपुर/झांसी, हिन्दुस्तान टीम। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को चलती ट्रेन से एक युवक ट्रैक और प्लेटफार्म के बीच में गिर पड़ा। उसके ऊपर से झेलम एक्सप्रेस के 13 डिब्बे धड़धड़ाते हुए गुजर गए। यह देख जीआरपी और मौजूद यात्रियों की रूह कांप गई। ट्रेन गुजरने के बाद देखा गया तो युवक जिंदा मिला। उसे कुछ चोटें आई हैं। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।जीआरपी ललितपुर के थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि भोपाल से चलकर गाड़ी संख्या-11077 झेलम एक्सप्रेस बुधवार दोपहर डेढ़ बजे स्टेशन पहुंची। यहां से वह झांसी के लिए रवाना हुई। मध्य प्रदेश के शिवपुरी के खनियाधाना थाना क्षेत्र के गांव भगवातपुरा निवासी 40 वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.