बांदा, अप्रैल 16 -- हमीरपुर, संवाददाता। तमाम कार्रवाइयों के बावजूद युवाओं में सोशल मीडिया में अवैध असलहों संग प्रदर्शन का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक और वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक में बैठे युवाओं का ग्रुप कट्टे से केक काटकर बर्थडे का सेलीब्रेशन कर रहा है। बैकग्राउंड में भौकाल छाप गाने भी बज रहे हैं। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है।वायरल हो रहा वीडियो सुमेरपुर कस्बे का बताया जा रहा है। जिसमें युवाओं का एक ग्रुप किसी का बर्थडे मनाता हुआ दिख रहा है। जिस युवक का बर्थडे मन रहा है वो अपने साथियों के साथ कट्टे से केक को काटता हुआ दिखता है। बैकग्राउंड में भौकाल छाप गाने भी बज रहे हैं। बाद में बर्थडे ब्वॉय केक काटने के बाद कट्टे की नाल पर केक लगाकर अपने बगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.