उन्नाव, मई 2 -- उन्नाव, संवाददाता। लखनऊ-कानपुर हाईवे के किनारे बनी नवीन मंडी में अव्यवस्थाएं देख डायरेक्टर इंद्र विक्रम सिंह का पारा चढ़ गया। सचिव को सरेआम फटकार लगाते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई। सचिव को फटकारने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अक्षम और दिमाग बंदरों जैसा होने की बात कहते हुए दिख रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

अव्यवस्थाओं का निरीक्षण 17 अप्रैल को झांसी-जालौन जाते समय मंडी समिति के डायरेक्टर इंद्र विक्रम सिंह अचानक उन्नाव नवीन मंडी में रुक गए। यहां उन्हें जगह-जगह गंदगी और शौचालय में ताला बंद मिला। मंडी सचिव से जानकारी ली तो उनका पारा चढ़ गया। शुक्रवार को एक मिनट 40 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें डायरेक्टर मंडी सचिव को खरी-खोटी सुनात...