बांदा, मार्च 19 -- बांदा, संवाददाता। एसडीएम नरैनी बुधवार को फिर चर्चा में आ गए। बड़ोखर बुजुर्ग गांव के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान एक ट्रक चालक को पकड़ने और पीटने की घटना के विरोध में ग्रामीणों ने एसडीएम का घेराव कर दिया। काफी देर तक नोकझोंक होती रही। हालांकि हंगामे के बीच ट्रक चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया। ग्रामीणों के विरोध का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।गिरवां क्षेत्र के बड़ोखर गांव के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान एसडीएम नरैनी अमित शुक्ला ने एक मौरंग लदे ट्रक को रोका। ट्रक चालक कुलदीप तिवारी ने बताया कि वह रामपुर से मौरंग लेकर बांदा की ओर जा रहा था। उसे बड़ोखर बुजुर्ग गांव के पास रोका गया और थाने चलने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.