कानपुर, अगस्त 13 -- फोटो

घटना का विवरण कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर आवास-विकास-1 का रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घर के बाहर साइकिल चला रहे आठवीं के छात्र को एक कार ने अपनी चपेट में ले लिया। अगला पहिया छात्र के ऊपर से निकल गया, लेकिन पीछे वाले पहिये में छात्र फंस गया। चालक कार रोकने के बजाय उसे करीब 20 से 25 मीटर घसीटते हुए ले गया। इसके बाद छात्र को सड़क किनारे छोड़कर पैदल ही भाग गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है。

परिवार की प्रतिक्रिया आवास-विकास एक निवासी संदीप तिवारी कौशल विकास केंद्र के संचालक हैं। उनका 14 वर्षीय बेटा आदि इलाके के एक कान्वेंट स्कूल में...