सहारनपुर, जनवरी 7 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नाजिरपुरा से एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुलेआम हथियार के साथ दिख रहा है। फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म पर हथियारों के इस तरह के वीडियो पोस्ट करने का ट्रेंड युवाओं में तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स की खातिर अपराध और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। पुलिस लगतार हथियारों के प्रदर्शन पर लगातार कार्रवाई के दावे कर रही है, लेकिन इसके बावजूद हथियारों का प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा। समाज में गलत संदेश फैलने के कारण यह समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर का कहना है कि हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो की जांच...