प्रयागराज, अप्रैल 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइंस के पॉश इलाके सुभाष चौराहे पर रविवार सुबह बिना नंबर प्लेट के थार गाड़ी के अचानक स्टंट करने से खलबली मच गई। इस दौरान एक पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी जिस पर पुलिसकर्मी ने भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस चौकी के ठीक सामने पांच राउंड थार को तेज रफ्तार से घुमाने के बाद चालक फरार हो गया। करीब 22 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, सिविल लाइंस पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन चालक की तलाश में जुटी है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काले रंग की थार कार अचानक सुभाष चौराहे पर पहुंची। इसके बाद चालक ने गाड़ी तेज गति से घुमाना शुरू कर दिया। करीब पांच राउंड तक कार को सर्किल में घुमाता रहा। इससे चौराहे पर अन्य वाहन चालकों व राहगीरों में खलबली म...