सहारनपुर, अक्टूबर 5 -- बेहट। यमुना नदी में कथित अवैध खनन को लेकर धौलरा गांव के ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। आलमगीरपुर गुर्जर (धौलरा) की सीमा में रविवार तड़के खनन किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। इसी दौरान खनन में लगे लोगों पर पथराव किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण कथित खनन करने वालों का विरोध करते और उन्हें मौके से खदेड़ते नजर आ रहे हैं। हालांकि, हिंदुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीणों का आरोप है कि यमुना नदी में रात के अंधेरे में जेसीबी और डंपर लगाकर अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: बरसाती नाले में जेसीबी से खुदाई करने का आरोप उनका कहना है कि खनन के कारण यमुना नदी के प्राकृतिक स्वरूप और तटवर्ती क्षेत्र को न...