गोंडा, मई 18 -- ​तरबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के पथार पाड़ेपुरवा गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने न सिर्फ एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, बल्कि उसे बचाने आई 80 वर्षीय बुजुर्ग मां को भी नहीं बख्शा। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। हालांकि, हिन्दुस्तान किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ​पीड़िता कलावती के अनुसार, विवाद की जड़ आबादी की भूमि है। आरोप है कि पड़ोस के कुछ रसूखदार लोग दर्जनों साथियों के साथ मिलकर उनकी आबादी की भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे हैं। जब कलावती और उनके बेटे वीर सिंह ने इस अवैध कब्जे का विरोध किया, तो दबंगों ने उन पर हमला बोल दिया। ​वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीन-चार लोग एक युवक को...