बांदा, फरवरी 26 -- बांदा। कार्यालय संवाददाता जिले में पशु क्रूरता का एक घिनौना मामला सामने आया है। एक कुत्ते के भौंकने से नाराज दो युवकों ने पहले उसे बांधा और फिर पीट पीटकर मार डाला। पूरी ताकत से कुत्ते को 22 लाठियां मांरी, जिससे उसका सिर चकनाचूर हो गया। आंखें बाहर निकल आईं। इस घटना का वीडियो पड़ोसियों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे 87 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि दो युवकों ने कुत्ते को खंभे के पास रस्सी से बांधा और डंडे से वार करना शुरू कर दिया। और वह उसे तबतक पीटते रहे तबतक कुत्ते की आवाज निकलना बंद नहीं हो गई। वीडियो में आवाज...