हापुड़, फरवरी 14 -- कविनगर थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात एनएच-नौ पर कार में शराब पी रहे युवकों ने टक्कर लगने पर एक ठेकेदार को बीच सड़क पर घसीटकर बेरहमी से पीटा और नगदी-जेवर लूट लिए। शनिवार को घटना का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस के मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की लोकेशन नोएडा की मिली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम भेज दी गई है। पीड़ित की पहचान मूलरूप से थाना गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ के गांव हिरनपुरा निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। वर्तमान में वेवसिटी में रहते हैं और प्राइवेट बिल्डिंग निर्माण का ठेका लेते हैं। पंकज ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह लालकुआं से वेवसिटी की ओर अपनी कार से जा रहे थे। एनएच-नौ पर पवन हुंडई के पास पहुंचते ही सड़क पर खड़ी ब्रेजा कार से उनकी गाड़ी टकरा गई। ब्रेजा की लाइट बंद होने के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.