कन्नौज, फरवरी 26 -- इंदरगढ़ (कन्नौज), संवाददाता। क्षेत्र के चंदौआ गांव में करंट लगने से इंजीनियर अखिलेश की मौत के मामले में तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने एसडीओ और थानाध्यक्ष को फटकार लगाई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें विधायक मोबाइल पर इंदरगढ़ की थानाध्यक्ष नीलम सिंह और तिर्वा के एसडीओ सतीश चंद्र निषाद से बातचीत कर रहे हैं। विधायक कैलाश राजपूत एसडीओ से फटकार लगाते हुए कह रहे हैं कि अटैची में कपड़े भर लो, पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो यहां रह नहीं पाओगे। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि बुधवार को करंट से इंजीनियर की मौत पर तिर्वा विधायक पीड़ित के गांव पहुंचे थे। शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्होंने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। इसी दौरान परिजनों ने आरोप लगाया...