इटावा औरैया, जून 14 -- इटावा, संवाददाता। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कांधनी में एक बुजुर्ग महिला को बहू के बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दो मिनट 49 सेकेंड के इस वीडियो में बहू ने पहले सास को जमीन पर गिराकर मारा फिर गला दबा दिया। इसके बाद भी जब मन नहीं भरा तो ईंट से मारना शुरू कर दिया। किसी तरह घर के बाहर भाग बुजुर्ग सास ने अपनी जान बचाई। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस घटना के बाद बुजुर्ग महिला का बेटा मां को लेकर थाने पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।पुलिस ने बताया कि कांधनी गांव का रहने वाला इकलौता बेटा टिंकू कश्यप आनी बुजुर्ग मां शिशु देवी के साथ सिविल लाइन थाने आया था। उसने शिकायत क...