हापुड़, जनवरी 30 -- यूजीसी प्रकरण को लेकर कोतवाली क्षेत्र के गांव लाखन के बाहर भाजपा के खिलाफ बैनर लगाए गए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यूजीसी के नये नियमों के विरोध में गांव लाखन के बाहर ग्रामीणों ने भाजपा के खिलाफ बैनर लगाया है। हालांकि इस बैनर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रहने की बात भी लिखी हुई है। साथ में किसी पार्टी के उम्मीदवार के बारे में लिखा गया है, जबकि भाजपा के अन्य नेताओं का गांव में आना वर्जित लिखा हुआ है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचाया हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यूजीसी कानून को लेकर सवर्ण समाज में काफी रोष है। केंद्र सरकार युवाओं, बेरोजगार, किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.