वायरल रील से परिवार से मिला वृद्ध
प्रयागराज, मई 18 -- प्रयागराज, संवाददाता। करेली स्थित 'नाज़ की रसोई' की एक सोशल मीडिया रील ने झारखंड के धनबाद निवासी 58 वर्षीय मोहम्मद रियाज अंसारी को दो साल बाद उनके परिवार से मिला दिया।मानसिक रूप से कमजोर रियाज 2024 में घर से भटककर प्रयागराज पहुंच गए थे और करेली में रह रहे थे। 15 मई को भोजन करते समय उनका वीडियो रील सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसे देखकर परिजनों ने पहचान लिया। संपर्क होने पर रविवार रात उनके भाई शहर पहुंचे और उन्हें अपने साथ ले गए। परिजनों ने डॉ. नाज फात्मा और प्रयागराज के लोगों की मानवता की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.