नई दिल्ली, अगस्त 9 -- भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद रवि किशन इस बीच सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हुए हैं। दरअसल उनका डायलॉग 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' इंटरनेट पर वायरल हो गया था। इस पर जमकर मीम्स बनाए गए और राज शमानी के पॉडकास्ट से निकली उनकी यह लाइन बातचीत में अक्सर इस्तेमाल होने वाली पंचलाइन बन गई। इसे बाद में भाजपा ने रीपोस्ट किया और फिर खुद रवि किशन ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। जब बीजेपी ने इसे पोस्ट किया तो रवि किशन ने इसे रीपोस्ट करते हुए इस बात को आगे बढ़ाया।अच्छी इज्जत पैसे से ज्यादा जरूरी रवि किशन ने अपनी ही कही बात वाले पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, "अच्छी इज्जत पैसे से ज्यादा कीमती चीज होती है। इज्जत और पैसा एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। लेकिन सबसे बड़ी चीज इज्जत है।" मालूम हो कि राज शमानी के साथ बातचीत में जब रवि किशन से पूछा गया था कि ...