बलरामपुर, अगस्त 31 -- बलरामपुर, संवाददाता। बारिश के मौसम में जिले में वायरल बुखार ने तेजी से पैर पसारना शुरू कर दिया है। गांव से लेकर शहर तक बड़ी संख्या में लोग बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी और बदन दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुखार की चपेट में आने के बाद लोगों में डेंगू और स्वाइन फ्लू को लेकर भी डर बढ़ गया है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में सतर्कता बढ़ा दी है। स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों को सामान्य मरीजों से अलग रखने और उनके इलाज के लिए अलग ओपीडी संचालित करने की तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू को लेकर विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बेड आरक्षित और किट की भेजी मांग बारिश के मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव और जगह-जगह जलभराव के कारण बीमारियों क...