वायरल बुखार में बिगड़ रहा शुगर का संतुलन
वाराणसी, सितम्बर 5 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वायरल बुखार ने मधुमेह रोगियों की परेशानी बढ़ा दी है। संक्रमण से कई मरीजों में रक्त शर्करा का स्तर अचानक बढ़ रहा है और सामान्य दवाओं से शुगर नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा है। आईएमएस बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के मेडिसिन विभाग में भर्ती मरीजों में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। कुछ मरीजों में संक्रमण के दौरान इंसुलिन की जरूरत भी सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ रही है। मेडिसिन विभाग के प्रो. धीरज किशोर ने कहा कि वायरल संक्रमण के दौरान शरीर में तनाव बढ़ने से हार्मोन असंतुलित हो जाता है। इससे दवा के प्रति शरीर की संवेदनशीलता कम हो सकती है और लिवर से अधिक ग्लूकोज निकलने लगता है। नतीजतन पहले नियंत्रित रहने वाली शुगर भी बढ़ सकती है। बुखार, कमजोरी, कम शारीरिक गतिविधि, खानपान में बदलाव और पर्याप्त पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.