रामपुर, सितम्बर 27 -- मौसम में बदलाव होने से बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। वायरल बुखार के साथ-साथ खांसी और गले में संक्रमण से परेशान मरीज सामने आ रहे हैं। सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में बुखार पीड़ितों की भीड़ लगी हुई है। चिकित्सकों के द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है। जिला अस्पताल में शनिवार को सुबह से मरीजों की भीड़ लगी हुई है। पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सक कक्ष के बाहर मरीज लाइन लगाकर खड़े हैं। सीएमएस डा. ब्रजेश चंद्र सक्सेना ने बताया कि अस्पताल में सभी चिकित्सकों को समय पर बैठकर मरीजों को देखने के निर्देश हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.