वायरल बुखार का हमला तेज, 300 बेड अस्पताल में भर्ती होंगे मरीज
बरेली, सितम्बर 15 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता । वायरल बुखार का हमला लगातार तेज होता जा रहा है। जिला अस्पताल का फीवर वार्ड पहले ही पूरी तरह फुल हो गया था और रिजर्व बेड में भी सभी बेड पर मरीज भर्ती हो चुके हैं। ऐसे में अब 300 बेड अस्पताल में भी वायरल बुखार, खांसी, सांस की बीमारी वाले मरीजों को भर्ती करने की तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को जिला अस्पताल के एडीएसआईसी और सीएमओ ने अस्पताल में आईपीडी को लेकर बात की। यहां सीएचसी से पैरामेडिकल स्टाफ तैनात करने की तैयारी है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की सुबह से लेकर दोपहर तक भीड़ लगी रही। दो दिन बाद सामान्य ओपीडी का संचालन हुआ और 2400 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें वायरल बुखार, सांस और पेट संबंधी बीमारी के साथ ही त्वचारोगियों की संख्या अधिक रही। पर्चा काउंटर पर सुबह से दोपहर 1 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.