गोंडा, मई 11 -- गोण्डा। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। अस्पतालों की ओपीडी में बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द और खांसी-जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि बड़ी संख्या में बच्चे भी वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। कई बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराना पड़ रहा है। बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में अपने बच्चे का वायरल बुखार का इलाज कराने आए मनकापुर निवासी अरुण पांडेय बताते हैं कि तेज बुखार दो से तीन दिन तक लगातार बना रहता है। दवा खाने के बाद कुछ समय के लिए तापमान कम हो जाता है, लेकिन दवा का असर खत्म होते ही फिर से तेज बुखार चढ़ जा रहा है। इसके साथ ही कमजोरी, गले में खराश, शरीर दर्द की समस्याएं भी सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है ...