वायरल बुखार का कहर, अस्पतालों में बढ़ी भीड़
सहरसा, मई 14 -- सहरसा/ सत्तर कटैया। जिले में इन दिनों वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बड़ी संख्या में लोग बुखार, सर्दी, जुकाम और बदन दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं। तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द, कमजोरी और भूख नहीं लगने जैसी समस्याएं मरीजों को काफी परेशान कर रही हैं। कई मरीजों ने बताया कि बुखार उतरने के बाद भी कई दिनों तक कमजोरी बनी रहती है। सदर अस्पताल और पीएचसी में बढ़े मरीज: सदर अस्पताल सहरसा सहित जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी अस्पतालों में वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पंचगछिया पीएचसी, सिमरी बख्तियारपुर, सोनवर्षा राज और सलखुआ क्षेत्र के अस्पतालों में भी रोज बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.