फतेहपुर, अप्रैल 6 -- हसवां। तस्वीर बहुत कुछ कहती है, एक बाइक, उस पर सवार एक युवक और उसके साथ पांच मासूम छोटे बच्चे। न हेलमेट, न सुरक्षा का कोई इंतजाम, और सामने तेज रफ्तार से दौड़ता हाईवे। यह सिर्फ नियमों की अनदेखी नहीं है, बल्कि उस मजबूरी की झलक है, जिस पर व्यवस्था भी अक्सर आंखें मूंद लेती है। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है। यह वायरल फोटो कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर थरियांव थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। तस्वीर में एक मासूम बच्ची और बच्चा टंकी पर बैठे हुए दिख रहे हैं। इसके बाद चालक युवक है। इसके बाद बाकी तीन बच्चे जैसे-तैसे पीछे समाए हैं। सवाल यह नहीं कि नियम टूट रहे हैं, सवाल यह है कि आखिर ऐसी नौबत क्यों आती है? क्या हम अपनी जान को इतना सस्ता समझ बैठे हैं। आर्थिक तंगी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.