लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। कभी-कभी एक छोटी-सी कोशिश किसी की पूरी जिंदगी बदल देती है। ऐसा ही एक मार्मिक मामला सामने आया है, जहां बेहोश और लावारिस समझे जा रहे युवक को आखिरकार उसका परिवार मिल गया। यह संभव हुआ लोगों की संवेदनशीलता और सोशल मीडिया से।पांच अप्रैल को मानक नगर में एक युवक गंभीर हालत में सड़क पर बेहोश मिला था। मौके पर पहुंचे पुलिस कांस्टेबल धर्मवीर ने मानवता दिखाते हुए उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जांच के दौरान युवक की जेब से आधार कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान विशाल के रूप में हुई। फिलहाल विशाल का इलाज शताब्दी फेज-2 के पांचवें तल स्थित न्यूरो सर्जरी विभाग में चल रहा है। वह अब भी बेहोशी की हालत में है।न्यूरो सर्जरी विभाग प्रशासन ने मानक नगर स्थित पते पर संपर्क किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार वहां ...