वायरल-डायरिया के मरीज बढ़े, जिला अस्पताल के बेड फुल
मुजफ्फर नगर, अगस्त 15 -- मुजफ्फरनगर मौसम में अचानक बदलाव और उमस के कारण जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। वायरल बुखार, उल्टी-दस्त, डायरिया, पेट दर्द, कमजोरी और सांस संबंधी परेशानी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज उपचार और परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गंभीर मरीजों के लिए सभी बेड फुल हो गए हैं। सुबह से ही जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर, डॉक्टरों के कक्ष और दवा वितरण केंद्र पर मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। बड़ी संख्या में लोग वायरल बुखार और पेट संबंधी बीमारियों की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
ओपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.