वायरल ट्रेलर पूर्वाचल एक्सप्रेसवे के पास रुका रहा दिनभर
गाजीपुर, अक्टूबर 7 -- मरदह। वायरल ट्रेलर वाराणसी-गोरख़पुर फोरलेन मार्ग पर स्थित पूर्वाचंल एक्सप्रेसवे के ब्रिज पर दिन भर खड़ा रहा। पूर्वाचल एक्स्प्रेसवे के दूसरे ब्रिज के नीचे सड़क पर गड्ढा खोककर ट्रक के गुजरने लिए रास्ता बनाने का कार्य देर शाम तक जारी रहा। ब्रिज के से वायरल ट्रेलर न टकराये इसलिए गहरे गड्ढे को खोदकर उस पर रास्ता बनाने के लिए लगातार रास्ता समतल रास्ता जेसेबी मशीन लगीं हुई है। पूर्वाचल एक्सप्रेसवे के पास ट्रेलर खड़े होने की सूचना पर काफी तादात में लोगों की भीड़ मौके पर जुटी रही। दिन भर फोटो वीडियो बनाने के लिए गांव -गांव से लोगों के ट्रेलर तक जाने का क्रम देर शाम तक बना हुआ है। आज ट्रेलर के मऊ जिले में प्रवेश करने करने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.