रुडकी, अप्रैल 4 -- लक्सर क्षेत्र में मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण वायरल बुखार और गले के संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में भीड़ बढ़ने के साथ डॉक्टर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। पिछले कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिससे लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी चिकित्सकों के यहां भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सबसे अधिक मरीज बुखार और गले के संक्रमण के सामने आ रहे हैं। पहले जहां अधिकतर मरीजों को बुखार की शिकायत थी, वहीं अब गले के संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सैयद रफी अहमद ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धूप से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी या अन्य ठंडी चीजों का सेवन करने से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.