वायरल और पेट संबंधी बीमारी तेजी से लोगों को ले रही चपेट में
हाथरस, जुलाई 15 -- हाथरस। बारिश के मौसम में वायरल बुखार के साथ ही पेट संबंधी बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में पिछले तीन दिनों से ओपीडी में मरीजों की संख्या दो सौ से अधिक पहुंच गई है। चिकित्सक इसकी वजह बदलता मौसम और संतुलित भोजन न लेना बता रहे हैं। बागला संयुक्त जिला अस्पताल के डॉ. अवधेश ने बताया कि चटक धूप और बारिश में भीगने के साथ ही दूषित खानपान के कारण लोग अधिक बीमार हो रहे हैं। ओपीडी में पेटदर्द, खांसी, जुकाम, उल्टी, दस्त, बदहजमी की शिकायत लेकर सर्वाधिक मरीज आ रहे हैं। बारिश के मौसम में अक्सर देखा जाता है कि चटक धूप होने के साथ ही लोग बारिश में भीग रहे हैं। लंबे समय तक गीले पकड़े पहने रहते हैं। धूप से घर या आफिस पहुंचने पर एसी या कूलर की हवा लेने से सर्द-गर्म हो जाता हैं। इससे खांसी, जुकाम और के साथ तेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.