रुडकी, मई 2 -- लक्सर, संवाददाता। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वायरल बुखार, खुजली रोग व डिहाईड्रेशन के मरीज पहुंच रहे हैं। जिसके चलते अस्पताल पर मरीजों की भीड़ लगी हुई है। डॉक्टर का कहना है कि इन दिनों स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को मरीजों की लंबी लाइन लग गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. जसविंदर सिंह ने बताया कि इस समय अस्पताल पर वायरल, खाज खुजली रोग व डिहाईड्रेशन के मरीज पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में लगभग एक सप्ताह पहले तक डेढ़ सौ मरीजों की ओपीडी हो रही थी। यह भी पढ़ें- वायरल और डिहाईड्रेशन के बढ़े मरीज, ओपीडी पहुंची दो सौ के पार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...