वायरल ऑडियो : पिछली बार कम किया, इस बार नुकसान न कराना
फतेहपुर, जून 20 -- मलवां। मिट्टी खनन को संरक्षण देने में मलवां थाना पुलिस की संलिप्तता का एक ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। दो लोगों के बीच फोन पर बातचीत हो रही है। जिसमें एक व्यक्ति पिछली बार पांच सौ रुपये कम देने का हवाला देकर नुकसान होने की बात कहता है। ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमें की किरकरी हो रही है। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल ऑडियो के अनुसार उसमें एक व्यक्ति आने के लिए पूछता है, इस पर सामने वाला कहता है कि थाने मत आना। मंदिर के पास पहुंचा। वहां से एक गली में आगे जाना शर्मा पेंट वाले के पास एक सिपाही मेरी तरह कद काठी का मिलेगा। देवेंद्र नाम है। उससे मिलो। इस पर पहला व्यक्ति कहता है कि कुछ रहम करो छूट दे दो। इस पर वही कथित सिपाही कहता है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.