देवरिया, मई 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच्चों की सेहत बिगड़ रही है। वायरल, बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण बुखार, उल्टी, दस्त, पेट दर्द से पीड़ित हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ी है। पीआईसीयू में मरीजों का दबाव बढ़ गया है। खाली होते ही बेड भर जा रहे हैं। एक बेड पर दो-दो बच्चों का इलाज करना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण फैलने का भी खतरा बना रहता है। गंभीर मरीजों को स्वस्थ होने में करीब एक सप्ताह का समय लग रहा है। डॉक्टर बच्चों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

मौसम के प्रभाव मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। तेज धूप हो रही है और बदली भी छा जा रही है। इसकी वजह से स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। इस समय वायरस व बैक्टीरिया का संक्रमण बढ़ा है। खानपान में गड़बड़ी, दूषित पेयजल के सेवन के कार...