नैनीताल, मई 26 -- नैनीताल, संवाददाता। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। नैनीताल जिला अस्पताल में वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम और डायरिया के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसकी वजह से अस्पताल की ओपीडी रोज 550 से अधिक पहुंचने लगी है। बीते सोमवार को 585 और मंगलवार को 566 मरीज उपचार को अस्पताल पहुंचे।अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवींद्र मेर ने बताया, कि उनके पास रोज 80 से 90 बच्चे उपचार को पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकतर में वायरल और डायरिया की समस्या हो रही है। रोज दो से तीन बच्चे भर्ती भी हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- अस्पतालों में बड़ी डायरिया के मरीजों की संख्या वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि उनके पास करीब 100 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। अधिकतर मरीज बुखार, डायरिया और टायफाइड के हैं। करी...