खूंटी, जुलाई 8 -- केरल के वायनाड जिले में एक दिन पहले हुए विनाशकारी भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। मृतकों में झारखंड का एक प्रवासी मजदूर भी शामिल है, जिसकी पहचान 25 वर्षीय अनमोल डोडराई के तौर पर हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक प्रदेश के खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड के अंतर्गत पाटपुर के जरिया पंचायत इलाके का रहने वाला था और अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। इस बारे में जानकारी देते हुए खूंटी के श्रम अधीक्षक वाल्टर कुजूर ने बताया कि युवक एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था और उसके शव को रांची से उसके पैतृक गांव लाने की व्यवस्था की जा रही है। उधर युवक के पड़ोसी और रिश्तेदार वाल्टर हेम्ब्रम ने बताया कि मृतक अनमोल ही परिवार का सबसे बड़ा बेटा था और एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। हेम्ब्रम ने कहा, 'उसकी दो बहनें ...