नई दिल्ली, मई 13 -- केरल के अगले मुख्यमंत्री का नाम बुधवार को सामने आने की संभावना है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस आलाकमान दोपहर से पहले इसका आधिकारिक ऐलान कर सकता है। निर्णय में देरी के कारण मुख्यमंत्री पद के तीन प्रमुख दावेदारों अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन मकहासचिव के सी वेणुगोपाल, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के खेमों में बेचैनी बढ़ गई है। खबरें ये भी हैं कि वायनाड में सांसद प्रियंका गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ पोस्टर लगे हैं।बैठकों का दौर जारी, दिल्ली बुलाए गए नेता मुख्यमंत्री के चयन पर जारी विचार-विमर्श के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के पूर्व अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस बैठक का उद...