वायदे से मुकरे अफसर, नहीं मिला मुआवजा
ललितपुर, जुलाई 8 -- ललितपुर। वर्ष 2025-26 के दरम्यान रबी में गेहूं की फसल अतिवृष्टि से बर्बाद होने के बावजूद देवरान के किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को खासी संख्या में किसानों ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया और अफसरों पर वायदे से मुकरने का आरोप लगाया। आंदोलनकारी किसानों ने बताया कि उन लोगों ने हाड़तोड़ मेहनत के बाद अपने खेतों में गेहूं बोया था। बुआई के बाद उन्होंने बाकायदा फसल का बीमा भी कराया था। खेतों में फसल तैयार हो ही रही थी कि मौसम ने करवट ली और जोरदार बारिश से गेहूं खेत में बर्बाद हो गया। किसान हाहाकार करने लगे थे। जिसको ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग, राजस्व और बीमा के अफसरों ने खेतों पर जाकर फसलों का जायजा लिया। इस मौके पर किसानों ने अफसरों को बताया कि कुछ लोगों का टोल फ्री नंबर मिल गया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.